सोनभद्र। चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को अमर उजाला ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अमित सिंह, विशिष्ट अतिथि एसपी आरपी सिंह, स्वामी हरसेवानंद स्कूल के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद डीआईओएस राजशेखर सिंह ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 61 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल दिया। इनमें नीट परीक्षा में यूपी में चौथा और आल इंडिया 48 वां रैंक पाने वाले समग्र सिंह, आईआईटी के आल इंडिया रैंक (एससी) मे चौथा स्थान हासिल करने वाले आलोक कुमार गौतम के नाम शामिल हैं। प्रमाणपत्र और मेडल पाते ही जहां मेधावियों के चेहरे खिल उठे। वहीं उनके माता-पिता, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के चेहरे पर भी खुशी देखते ही बनी।
मुख्य अतिथि डीएम अमित कुमार सिंह ने सम्मानित हो रहे विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर दूसरे विद्यार्थियों को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा जिस क्षेत्र में जाए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। इसलिए छात्र-छात्राएं एक लक्ष्य तय करते हुए लगन और मेहनत से पढ़ाई करें। कहा कि जो भी लगन और मेहनत से पढ़ाई करता है उसे निश्चित ही मंजिल मिलती है। विशिष्ट अतिथि एसपी आरपी सिंह ने अमर उजाला ज्योति सम्मान को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि दूसरों को भी ऐसे आयोजन करते रहने चाहिए। उन्होंने बच्चों से सकारात्मक सोच के साथ लगन और मेहनत से अध्ययन जारी रखने की सीख दी।
डीआईओएस राजशेखर सिंह ने कहा कि जिन लोगों को टॉपटेन में जगह नहीं मिली, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वह अपना एक लक्ष्य तय कर लें और तनाव को हावी किए बिना लगन और मेहनत से अध्ययन जारी रखें। कहा कि सोनभद्र जिला उद्योग प्रधान है, इसलिए यहां आगे बढऩे के ढेरों अवसर हैं। इस हिसाब से भी तैयारी सफलता दिलाएगी। वर्ष 2018-19 की नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 48वां रैंक प्राप्त करने वाले राबर्ट्र्सगंज के समग्र सिंह ने विद्यार्थियों को माता-पिता, अभिभावक और गुरुजन से समय-समय पर मार्गदर्शन लेने की सलाह देते हुए कहा कि प्रतिदिन बच्चे कम से कम पांच से छह घंटे पढ़ाई जरूर करें। क्योंकि सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने डीएम और एसपी को, प्राचार्य एसके चतुर्वेदी ने डीआईओएस राजशेखर सिंह को बुके भेंट किया। संगीत शिक्षक सर्वेश मिश्र के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। बाहर होने के कारण जो छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं हो पाए, उनके अभिभावक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने आकर सम्मान लिया। संचालन जनता इंटर कालेज परासी के प्रवक्ता भोलानाथ मिश्रा ने किया। इस मौके पर सेंट जोसेफ स्कूल रिहंदनगर के प्रिंसिपल सुनील नरोन्हा, डा. अनामिका सिंह, नायब नाजिर बाबूलाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इन मेधावियों को दिया गया सम्मान
यूपी बोर्ड
हाईस्कूल: सरस्वती विद्या मंदिर ओबरा के निशांत चौबे, आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुकूट के अमन कुमार सिंह, तुषार विश्वकर्मा, अफसरा परवीन, हंसवाहिनी इंटर कालेज कसयां के सोनम सोनी, विष्णु कुमार, विमला इंटर कालेज राबट्र्सगंज के आशुतोष कुमार पाठक, आरएसएम इंटर कालेज राबट्र्सगंज के अंकित गुप्ता, संत जेवियर्स स्कूल राबट्र्सगंज की कामिनी, सोनांचल इंटर कालेज घोरावल के अमनदीप शर्मा, जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क की आकांक्षा मौर्या।
इंटर: रेल कर्मचारी इंटर कालेज के राकेश कुमार यादव, मृत्युंजय तिवारी, महात्मा गौतमबुद्ध कालेज पापी के दीपक कुमार, रेणुकूट के विद्या व्राहमयम यादव, प्रियंका, बिड़ला विद्या मंदिर म्योरपुर के तनीष कुमार, डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अनपरा के राहुल कुमार, दीपक कुमार, आरएसएम इंटर कालेज की सोनम, शिक्षा निकेतन इंटर कालेज ओबरा के योगेंद्र कुमार, ओबरा इंटर काले के चंदन कुमार, विनय कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ककरी के अंजली यादव।
सीबीएसई
हाईस्कूल: संत जोसेफ शक्तिनगर के अनुपम द्विवेदी, अतीक खान, डीएवी बीना के अमजद अली, डीएवी अनपरा के अभिनव, तान्या गुप्ता, अदिबह सईद, सेंट जोसेफ हाईस्कूल राबट्र्सगंज के आशुतोष कुमार गुप्ता, निहारिका गुप्ता, निर्मला कान्वेंट स्कूल के हर्ष सिंह, आशीष कुमार, साक्षी सिंह, स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के आयुषी सिंह, शहला परवीन, मोहम्मद अमजद अली।
इंटर: संत जोसेफ रिहंदनगर के सुयश अग्रिहोत्री और निखिल उपाध्याय, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट के नमन मिश्र और यशराज, मां वैष्णो पब्लिक स्कूल के सौरभ कुमार तिवारी, स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के अंकिता प्रियदर्शिनी, श्रेष्ठा गुप्ता, सौम्या सिंह, सौरभ मौर्य।
आईसीएसई
हाईस्कूल : डीसी लुईस मेमोरियल स्कूल रेणुकूट के आयुष कुमार सिंह, मुदित जायसवाल, अभिषेक कुमार गुप्ता, मृत्युंजय यादव, सिद्धार्थ कुमार मौर्या को सम्मान मिला।
इंटर : डीसी लुईस मेमोरियल स्कूल रेणुकूट के आयुष कुमार, विकेश कुमार, धनंजय गुप्ता, दीपिका राजवर, बलवीर मौर्या।