फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल इलाकों में मजबूत करें सूचना तंत्र

Mon, 12 Jun 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
रेणुकूट हिण्डाल्को में बैठक करते पांच राज्यो के पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
 केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर नगर में पांच राज्यों के पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक हिंडाल्को ऑडिटोरियम में हुई। अध्यक्षता वाराणसी जोन के एडीजी विश्वजीत महापात्र ने की। इसमें यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार के पुलिस अधिकारियों के साथ खुफिया विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। एडीजी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों के संबंध में सूचनाओं के बेहतर ढंग से आदान प्रदान के लिए बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन



बताया भौगोलिक दुरूहता के कारण आए दिन इस इलाके में नक्सलियों की चहलकदमी होती है। इसलिए सभी को मिलकर इस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। इस बात पर भी चर्चा हुई की कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर बनाया जाए और उन्हें तमाम विकास योजनाओं से जोड़कर उनके रहन सहन का स्तर बढ़ाया जाए। नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिला कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के संबंध में भी बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि नक्सलियों पर चौकस निगाह लगातार रखी जा रही है हाल के वर्षों में नक्सली गतिविधियां काफी कम हुई है फिर भी हम इस पर गंभीरता से अपना काम कर रहे हैं। बैठक में शामिल  अधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

इस दौरान आईजी वाराणसी जोन दीपक रतन, पुलिस महानिरीक्षक झारखंड आशीष बत्रा, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ संजय आनंद, डीआईजी विंध्याचल आरके श्रीवास्तव, डीआईजी सीआरपीएफ राजीव कुमार, डीआईजी झारखंड रंजीत कुमार, डीआईजी बिहार मोहम्मद रहमान, डीआईजी सीआरपीएफ इलाहाबाद रेंज एससी पराशर, एसपी राम प्रताप सिंह, एसपी मिर्जापुर आशीष तिवारी, एसपी भभुआ हरप्रीत कौर, एसपी रोहतास नवजीत सिंह ढिल्लो, सीआरपीएफ चंदौली के सेनानायक बीपी त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें