बभनी। रविवार को शाम को करीब साढ़े पांच बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी पानी से काफी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। जहां आंधी पानी से बिजली के तार टूट गये, वहीं कई लोगों के घर, दुकान के टिन शेड आदि उड़ गये। आंधी इतना तेज रही कि सड़क के किनारे पेड़ भी टूटकर सड़क के बीच गिर गये। जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया।
आंधी से रविशंकर गुप्ता, संजय कुमार जायसवाल,नरेश कुमार, कन्हैयालाल गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार,पिन्टू जायसवाल,सलाहू,वरूफ,रामप्यारे गुप्ता सहित कई लोगों के टिन शेड उड़ गए। वहीं बहुत से पेड़ टूटकर गिर गये। आंधी से बिजली के तार टूटकर गिर गये। इसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उधर, जिले के कुछ अन्य क्षेत्र में भी तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबंदी की सूचना है। म्योरपुर आदि क्षेत्रों में भी तेज हवा के बीच हल्की बूंदाबंदी हुई।