फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों पर रखी जा रही पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस से जनपदवासियों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने डीपीआरओ को गैर प्रांत एवं जिलों से आने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर उनकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। ग्राम प्रधानों, सेक्रेटरियों समेत अन्य के माध्यम से रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

कोराना वायरस के चलते जिले को तीन मई तक लॉक डाउन कर दिया गया है। प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लगातार लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसका नतीजा रहा कि अब तक जिले में कोरोना पाजीटिव एक भी मरीज नहीं मिला है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 275 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, उनमें से 175 की रिपोर्ट आ चुकी है। सभी निगेटिव हैं।
रविवार को भी 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। हालांकि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न प्रांतों एवं जिलों से कुछ लोग चोरी-छिपे पहुंचने लगे है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डीपीआरओ को अपने स्तर से बाहर से आने वालों के बारे में पता कर रिपोर्ट मुहैया कराने का फरमान जारी किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि ग्राम प्रधानों, सचिवों समेत अन्य लोगों से उनके क्षेत्र में जो व्यक्ति बाहर से आए है या आ रहे हैं उनकी सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर उच्चाधिकारियों को मुहैया कराने की व्यवस्था कर दी गई है। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने कहा कि बाहर से आने वाले के बारे में सूचना मिलते ही उनकी टीमें मौके पर पहुंच कर थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच करेंगी। कहा कि जांच में निगेटिव मिलने वालों को भी उनके घरों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें