फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अतिक्रमण हटाने गई नगर पंचायत की टीम पर पथराव, जमकर हुआ हंगामा; ईओ ने पुलिस में दी तहरीर

Thu, 12 Sep 2024 01:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के ओबरा नगर के राम मंदिर कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर स्थानीय लोगों द्वारा पथराव करने का आरोप लगा है। मामले में ईओ ने पुलिस में तहरीर दी है।  
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र शहर के राम मंदिर कॉलोनी में सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर नगर पंचायत ने जेसीबी मशीन चलाकर अतिक्रमण हटवा दिया। इस दौरान नगर पंचायत कर्मियों के साथ मारपीट और पथराव करने का आरोप है। ईओ ने पुलिस में शिकायत की है।

विज्ञापन


यह है मामला
ईओ मधुसूदन जायसवाल ने बताया कि राम मंदिर कालोनी स्थित सार्वजनिक जमीन पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। बावजूद इसके बुधवार शाम तक अतिक्रमण न हटाए जाने पर नगर पंचायत कर्मियों और जेसीबी मशीन भेजकर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने अतिक्रमण हटाते समय नगर पंचायत कर्मियों पर पथराव करने के साथ ही गाली गलौज की।  कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। कर्मियों ने अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा विवाद और पथराव कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शासन के मंशानुरूप नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें