फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लोढ़ी में बनेगा राज्य कर विभाग का कार्यालय, खर्च होंगे सात करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में राज्य कर विभाग के पास जल्द ही अपना खुद का कार्यालय होगा। मंडल स्तरीय राज्य कर कार्यालय निर्माण के लिए शासन ने सात करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। लोढ़ी में जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। पहले चरण में तीन करोड़ रुपये अवमुक्त करते हुए कार्य शुरू करा दिया गया है। एक साल में इस भवन को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यालय भवन का निर्माण होने से व्यापारियों, अधिवक्ताओं को कामकाज में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद सृजन के साढ़े तीन दशक बाद भी जिले में राज्य कर विभाग का कार्यालय किराये के कमरे में संचालित हो रहे हैं। कार्यालय के छोटे कमरों में न विभागीय कामकाज के लिए पर्याप्त जगह मिल पाता है और न ही व्यापारियों व अधिवक्ताओं के बैठने के लिए। इससे काफी दिक्कतें आती हैं। दूरदराज से आने वालों को कई बार बुनियादी सुविधाओं के लिए भी भटकना पड़ता है। लंबे समय से विभाग के लिए स्थाई कार्यालय की जरूरत महसूस की जा रही थी। कई बार प्रयास भी हुआ, लेकिन जगह उपलब्ध न होने से बात नहीं बन पाई। अब शासन ने राज्य कर विभाग के मंडल स्तरीय कार्यालय के लिए 7.12 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से तीन करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। भवन निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (भवन) मिर्जापुर इकाई को मिला है। कार्यदायी संस्था ने लोढ़ी में जिला उद्योग कार्यालय के पास चिह्नित जमीन पर काम भी शुरू करा दिया है। अभी यह प्रारंभिक स्तर पर ही है। नए कार्यालय भवन में सभी खंड के उपायुक्त, सहायक आयुक्त के कक्ष के साथ विशेष कार्यक्रमों के लिए सभागार भी बनाया जाएगा। इस कार्य को अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य कर विभाग के उपायुक्त ईश्वर चंद्र ने बताया कि कार्यालय के लिए सात करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। लोढ़ी में उद्योग केंद्र के पास भूमि चिह्नित की गई है।

मिर्जापुर से तीन गुना जीएसटी देता है सोनभद्र
सोनभद्र। राज्य कर संग्रह में सोनभद्र विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों में सबसे आगे है। मंडल मुख्यालय मिर्जापुर से तीन गुना ज्यादा राजस्व सोनभद्र देता है। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023-24 में सोनभद्र से कुल 87643 लाख रुपये जीएसटी संग्रह हुआ था। इससे पहले वर्ष 2022-23 में यह संग्रह 74091 लाख का था। इसके सापेक्ष मिर्जापुर से वर्ष 2023-24 में 26405 लाख और 2022-23 में 26311 लाख रुपये जीएसटी के रूप में सरकारी कोष में जमा हुए थे। कालीन नगरी भदोही में यह संग्रह वर्ष 2023-24 में 11820 लाख का था तो वर्ष 2022-23 में 10251 लाख रुपये जमा हुए थे। विभागीय अफसरों के मुताबिक वर्ष 2024-25 में भी सोनभद्र के जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है। पूर्वांचल के
विज्ञापन


दस जिलों में सिर्फ वाराणसी ही जीएसटी संग्रह में सोनभद्र से आगे है। यहां वर्ष 2023-24 में 2.01 लाख जीएसटी संग्रह हुआ था। इसके अलावा जौनपुर में 21452 लाख, गाजीपुर में 15901 लाख, बलिया में 14475 लाख, चंदौली में 16451, आजमगढ़ में 23451 लाख और मऊ में 10221 लाख रुपये जीएसटी जमा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें