फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और सदस्यों की मौजूदगी में बंटेगा अनाज 

Fri, 26 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
अनपरा ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित खुली बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीण।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अनपरा के प्रधान चुनकुंवर देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत भवन पर बैठक हुई। इस दौरान राशन कार्ड, हैंडपंप, नाली, काशी मोड़ स्थित महिला कांपलेक्स, श्रमिकों की बकाया मजदूरी आदि को लेकर चर्चा की गई। निर्माण एवं कार्य समिति अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कोटेदारों पर अनाज वितरण में मनमानी का आरोप लगाया। निर्माण कार्य में भी अनियमितता की शिकायत की। 
विज्ञापन


सेक्रेट्री सुरेंद्र यादव ने इस पर कड़ाई से नजर रखने का भरोसा दिया। तय हुआ कि ग्राम पंचायत में कोटे की तीन दुकानें हैं। सभी पर प्रधान और दो सदस्य की मौजूदगी में अनाज वितरण किया गया। इसके लिए दूकानवार अलग-अलग तिथि भी निर्धारित की गई। ग्राम पंचायत सदस्य देवा गुप्ता उमाशंकर यादव, अजय पाठक, दिलीप तिवारी ने राशन कार्ड, हैंडपंप मरम्मत, सफाई आदि के मसल पर चर्चा की। तय हुआ कि गांव के सभी विकास कार्य प्रधान के साथ सदस्यों की भी निगरानी में कराए जाएंगे। इस मौके पर  तुलसी गुप्ता,  तकनीकी सहायक संजय मौर्य, आकाश पांडेय, शारदा सिंह आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें