फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रैन बसेरा में शुल्क लगाए जाने पर सपाइयों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका के माध्यम से संचालित स्थाई रैन बसेरा में ठहरने पर शुल्क लगाए जाने पर सपा ने कड़ा विरोध जताया है। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय व रैन बसेरा के समक्ष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। शुल्क वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि रैन बसेरा में 200 रुपये प्रति कमरा और 50 रुपये प्रति बेड दर तय किया गया है, जबकि पहले इतना शुल्क नहीं था। बाहर से आने वाले गरीब, आदिवासी यहां आधार कार्ड दिखाकर मामूली भुगतान पर विश्राम करते थे। अब शुल्क लगाने से गरीबों के लिए यह सहारा भी छिन जाएगा। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के लिए दवाई पढ़ाई के साथ कई योजनाएं निशुल्क चलाने का दावा करती है तो दूसरी ओर रैस बसेरा में भारी शुल्क लगाकर उन्हें सुविधाओं से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि पालिका प्रशासन केवल गरीबों का शोषण कर रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का दावा केवल कागजों तक सिमटा है। प्रदर्शन में नगर उपाध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, शौर्य त्रिपाठी, जुनैद अंसारी, गोपाल गुप्ता, अजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें