फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपा के छोटेलाल ने 129234 मतों से रिंकी कोल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर सपा के छोटेलाल खरवार सांसद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने एनडीए की रिंकी कोल को 129234 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी। छोटेलाल को 465848 मत प्राप्त हुए। वहीं रिंकी कोल 336614 मत ही प्राप्त कर सकीं। बसपा यहां तीसरे स्थान पर रही। चुनाव में 19 हजार से अधिक मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। वह पांचवें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आरंभ हुई। हर चक्र की गणना के साथ प्रत्याशी और समर्थकों की धड़कन बढ़ रही थी। चुनाव में इस बार कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन सपा और अपना दल-एस के बीच ही मुख्य लड़ाई बनी रही। पहले चक्र की गणना के साथ सपा को बढ़त मिलनी शुरू हुई तो अंतिम तक बरकरार रही। सपा के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यालय से ही मतगणना स्थल की गतिविधियों पर नजर लगाए हुए थे। दोपहर बाद रुझानों में एकतरफा बढ़त के बाद सपाई खुशी से झूम उठे। मतगणना समाप्ति के बाद देर शाम छोटेलाल खरवार पार्टी नेताओं के साथ राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचे और जीत का प्रमाण पत्र लिया।
बसपा समेत दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त, आठ को नोटा से भी कम वोट : रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर कुल 12 में से दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इसमें बसपा प्रत्याशी धनेश्वर गौतम भी शामिल हैं। चुनाव में कुल 1010277 वोट पड़े थे। जमानत बचाने के लिए उम्मीदवारों को इसके छठवें हिस्से के बराबर यानी करी 1.68 लाख वोट की जरूरत थी। अपना दल-एस की रिंकी कोल के अलावा अन्य किसी को भी यह जरूरी मत प्राप्त नहीं हो सके। वहीं करीब आठ उम्मीदवारों ने नोटा से भी कम वोट पाए हैं। चुनाव में 19032 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। सपा, अपना दल, बसपा के अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अशोक कुमार ही इससे अधिक वोट प्राप्त कर सके। अन्य सभी प्रत्याशियों को इससे भी कम वोट मिले।
विज्ञापन

अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार के क्षेत्र में कई काम शुरू कराए थे, जो बाद में अधूरे रह गए। इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराऊंगा। हर गांव तक मोबाइल नेटवर्क और सड़क पहुंचाने पर जोर रहेगा। रोजगार मेरे घोषणा पत्र में रहा है। उनकी आवाज सदन में उठाएंगे। -छोटेलाल खरवार, नवनिर्वाचित सांसद, रॉबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें