फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक पुलिया से नीचे गिरी, बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदूवारी में बेलन नदी पुल के पास सोमवार की दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई। बाइक सवार दो लोगों में एक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव निवासी शिव गोविंद उर्फ पप्पू (40) और सुभाष (35) बाइक से किसी काम से राबर्ट्सगंज गए थे। घर लौटते समय वे हिंदूवारी बेलन नदी पर पुलिया के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण सुभाष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शिव गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हिंदुवारी चौकी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। हिंदुवारी चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह ने बताया कि बाइक की गति तेज होने के करण बाइक मोड़ पर घूम नहीं सकी जिसके कारण हादसा हो गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें