फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों समेत चार ने गंवाई जान, परिजनों को सूचित किया गया

Mon, 19 May 2025 08:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

तेज रफ्तार के कारण चार युवकों ने अपनी जान गवां दी। जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज के सलैया गांव में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। चुर्क में पुलिस लाइन मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। हाथीनाला में कोयला लदा ट्रेलर पलटा, केबिन में फंसकर चालक ने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में तीन युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। रॉबर्ट्सगंज में सलैया के पास अनियंत्रित कार से टकराकर बाइक सवार दो युवकों ने जान गंवाई तो चुर्क के रौंप में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हुई। हाथीनाला थाना क्षेत्र में कोयला लदा ट्रेलर पलटने से केबिन में दबकर चालक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पहली घटना सोमवार की दोपहर में सलैया के पास हुई। शाहगंज थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव निवासी अभय चौहान (20) और कबीर बियार (30) रॉबर्ट्सगंज आए थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सलैया के पास विपरीत दिशा से आ रही वाराणसी नंबर की कार से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। बाइक सवार युवक छिटककर दूर जा गिरे। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई।

आनन-फानन स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अभय को मृत घोषित कर दिया। कबीर को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। उधर, सर्किट हाउस से चुर्क की तरफ जाने वाले मार्ग पर पुलिस लाइन के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ईश्वर दयाल (50) को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ईश्वर दयाल मूल रूप से मिर्जापुर के कछवां क्षेत्र के बाड़ापुर का रहने वाला था। यहां कमोजी में रहकर ई-रिक्शा चलाता था। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

तीसरी घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर साउडीह गांव के पास हुई। रेणुकूट की तरफ से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक सिंगरौली के चुरकी निवासी जनकलाल (35) केबिन में दब गया है। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शिनाख्त के बाद सूचना घरवालों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें