फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों में वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर निकायों में वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। सीमा विस्तार वाली निकायों में आरक्षण नए सिरे से होना है, जबकि अन्य निकायों में पूर्व में रहे आरक्षण के अनुसार ही इस वर्ष आरक्षण तय होगा। जिला स्तर पर वार्ड निर्धारण के बाद इसकी सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद सोनभद्र का सीमा विस्तार हुआ है। सीमा विस्तार में 17 गांव शामिल किए गए हैं। इसी तरह ओबरा, रेणुकूट और चोपन नगर पंचायत का सीमा विस्तार हुआ है। वहीं अनपरा और डाला नई निकाय बनी है। इन निकायों में नये सीरे से वार्डों का आरक्षण किया जा रहा है। शेष निकायों में पिछली बार हुए आरक्षण को देखते हुए आरक्षण किया जाना है। जिले के सभी दस निकायों में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद सोनभद्र के नोडल अधिकारी विजय कुमार यादव का कहना है कि शासन स्तर से जारी जियो के अनुसार वार्डो का आरक्षण किया जा रहा है। जल्द ही वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर शासन में भेजा जाएगा।
वार्डों के आरक्षण का काम चार नवंबर तक पूरा किया जाना है। सीमा विस्तार एवं नई निकायों में नये सिरे से वार्डों का आरक्षण किया जा रहा है। शेष अन्य निकायों में पूर्व में रहे आरक्षण के अनुसार ही इस वर्ष का आरक्षण तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहदेव मिश्रा, एडीएम राजस्व एवं वित्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें