ग्रीष्मकालीन ऋतु के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए नई स्पेशल ट्रेन का चलेगी। वहीं धनबाद से जम्मूतवी के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।
धनबाद और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के मध्य गाड़ी संख्या 03379/80 धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनल- धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन धनबाद, कतरासगढ़, चन्द्रपुरा, बोकारो थर्मल, बरकाकाना, पतरातू, खलारी, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, चोपन, सिंगरौली, इटारसी, भुसावल के रास्ते आठ अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार किया जाएगा।
10 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को गाड़ी संख्या 03380 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- धनबाद स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुबह पांच बजे खुलकर, शाम 5.50 बजे सिंगरौली, 7.20 बजे चोपन और रात 8.25 बजे रेणुकूट पहुंचेगी। इसके बाद गढ़वा रोड होते हुए धनबाद पहुंचेंगी।
वहीं धनबाद और जम्मूतवी के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 03309/10 धनबाद- जम्मू तवी- धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। एक अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को गाड़ी संख्या 03309 धनबाद- जम्मू तवी स्पेशल धनबाद से खुलेगी।
दो अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को गाड़ी संख्या 03310 जम्मू तवी स्पेशल-धनबाद स्पेशल जम्मू तवी से रात में 11.30 बजे खुलेगी। जो तय रास्ते से होकर धनबाद पहुंचेगी। यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने दी।