फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव ने ली विद्युत उत्पादन की जानकारी

Fri, 19 Dec 2014 10:58 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के विशेष सचिव (विद्युत) आरएन चौबे ने शुक्रवार को शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी के सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन का भ्रमण किया।
विज्ञापन


इस दौरान इकाईवार स्थिति जानने के साथ ही उन्होंने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। विद्युत गृह के कार्यकारी निदेशक अनुत्तम चौधुरी ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया।

इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर पेश किया गया। इस दौरान विशेष सचिव ने विद्युत गृह के हेलीपैड का अवलोकन किया।

परियोेजना की पहली इकाई में जाकर उत्पादन के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रशासनिक भवन प्रेक्षागृह में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्पादन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से प्रस्थान से पूर्व अतिथि गृह प्रांगण में    पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आलोक श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) आरएस यादव, महाप्रबंधक (एफएम) दीपांकर बोस,

महाप्रबंधक (सीएंडआई) अरूप रतन मैती, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पंकज कुमार चतुर्वेदी, अनिल कुमार जाडली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें