फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 19 Dec 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया मानदेय भुगतान किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ग्राम रोजगार सेवकों ने ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान मानदेय न मिलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कहते हुए मसले को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

ग्राम रोजगार सेवक संघ (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने कहा कि मानदेय का भुगतान 15 माह तक का बकाया है।

मानदेय न मिलने से कई रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

जबकि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने मेें रोजगार सेवकों का योगदान अहम है।
वक्ताओं ने कहा कि रोजगार सेवकों को समय से न तो मस्टरोल प्राप्त होता है और न ही समय से भुगतान होता है।

 प्रशासनिक अधिकारियों से मानदेय की मांग की जाती है तो वे कहते हैं कि अभी मद नहीं है। कहा कि रोजगार सेवकों को प्रशासनिक मद से मानदेय का भुगतान ब्लाक स्तर से ही कराया जाए।

 इस दौरान मांगों से संबंधित पत्रक भी जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस मौके पर दिवाकर चौबे, मेराज अहमद, विजय प्रताप सिंह, विनोद, सत्येंद्र, राजकुमार, बाबूलाल यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें