फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दस फरवरी से चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत फरवरी में विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगी। मरीजों को दवा भी खिलाई जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के चार ब्लॉकों केकराही, घोरावल, चतरा और दुद्धी में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान 10 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दो साल से ऊपर के सभी लोगों डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा आयुवर्ग के अनुसार खिलाएंगी। इसके लिए सीएमओ ने 880 टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम में दो सदस्य शामिल होंगे। सप्ताह के चार दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रोजाना करीब 20 से 25 घरों में दवा खिलाई जाएगी। टीम के कार्यों की निगरानी के लिए 160 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। प्रत्येक सुपरवाइजर को 5 से 6 टीमों का निरीक्षण करना होगा।
इसके लिए शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने किया। प्रशिक्षण में ब्लॉक केकराही, घोरावल, चतरा और दुद्धी के अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीसीपीएम, बीपीएम को निर्देशित किया कि समय सीमा के मुताबिक माइक्रोप्लान बना लें।
आशाओं का प्रशिक्षण भी समय से पूरा कराएं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि टीमें अपने सामने दवा खिलाएं। दवा वितरण से बचें और प्रचार प्रसार के माध्यम से दवा न खाने वाले लोगों को जागरूक करें।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें