फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस : आसमान पर जमीन विवाद के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। जहां पुलिस के अधिकारियों ने थानों में पहुंच, शिकायतों को सुना। 22 थानों में 136 प्रार्थना पत्र आए। इनमें राजस्व (जमीन) से संबंधित कुल 122 प्रार्थना पत्र आए। जिनमें 64 का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने चोपन थाने में शिकायतें सुनी। सभी सीओ ने अपने सर्किल क्षेत्र के थानों में फरियादियों की समस्याएं सुनी। कुल 22 थानों में 136 प्रार्थना पत्र मिले। इनमें से कुल 74 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों का गठन किया गया।
इस मौके पर पुलिस से संबंधित कुल 14 प्रार्थना पत्रों में से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व से संबंधित कुल 122 प्रार्थना पत्रों में से 64 का मौके का ही निस्तारण हो सका। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में कुल दो मामले पहुंचे। दोनों निस्तारण किया गया।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें