फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत पर सपाइयों ने बांधी आंखों पर काली पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत के मामले में मंगलवार काे सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आंखों पर पट्टी बांधी और आए दिन हो रही घटनाओं को जिम्मेदारों पर नजरंदाज करने का आरोप लगाया। डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक मरीजों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं।
सोनभद्र के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है, डिजिटल एक्स-रे मशीनें खराब पड़ी है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल नर्सों के भरोसे चल रहे हैं। डॉक्टरों की कमी से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की बदहाली के कारण जनता मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की शरण ले रही है। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार केवल कागजों पर वादे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में रामदास, केवली गौर, मुना कुशवाहा, सरोज देवी, उषा पटेल, जुनैद, सुरेश अग्रहरी, प्रभावती कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें