फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन की हत्या के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Oct 2018 11:43 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहा पर जुलूस निकालते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सोनभद्र।  चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद की गुरुवार की सुबह कारबाइन से गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी के कायकर्ताओं ने शुक्रवार को सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। हत्या की जांच विशेष टीम से कराने की मांग की।  
विज्ञापन

महफूज आलम खां, जिला सचिव ओमप्रकाश त्रिपाठी, आनंद चौबे ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की मोदी और योगी सरकार आई है, तब से प्रदेश व जिले में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। इसी का ज्वलंत उदाहरण इम्तियाज अहमद नगर पंचायत अध्यक्ष चोपन की हत्या है। जिले में इम्तियाज अहमद की कारबाइन से गोली मारकर हत्या कर दी गई है जो प्रदेश व जिले में सरकार के नाकामी का जीता-जागता उदाहरण है। राहुल सेठ, विष्णु सोनी, सूरज मिश्रा, राकेश यादव, रमेश यादव, चंद्रबली ने खुलासे की मांग की।  कृपाशंकर चौहान, आनंद तिवारी, अमित कुशवाहा, प्रदीप यादव, अंकित सिंह राठौर, विनीत पाण्डेय, अजीत कुमार, बृजेश सिंहानिया, गोरख सिंह, निखिल पटेल, राकेश भारती, बिन्दू गौतम, बच्चन चौबे, हनीफ खां, बच्चा चौबे, बृजेश सोनी, ओमप्रकाश सिंह, नवीन कुमार चौबे, तेजू यादव, विकास केशरी, जिते बियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें