फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: राज्यसभा सांसद पर हमले को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, कहा- पीडीए की एकजुटता से बौखलाई सरकार

Thu, 01 May 2025 03:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में हुए हमले को लेकर कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया। कहा कि पीडीए की एकजुटता से सरकार बौखलाई है। 
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में हुए हमले के विरोध में एकजुट कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अराजक तत्वों को खुला संरक्षण मिल रहा है और शासन-प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। 

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दिया गया "पीडीए" का नारा समाज के शोषित वर्गों को एकजुट करने का प्रतीक है, जिससे वर्चस्ववादी ताकतें घबराई हुई हैं। इसी के परिणामस्वरूप ऐसे हमले कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: वाराणसी में हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; चार लोग घायल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की लगातार अनदेखी हो रही है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पीडीए समाज का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद सईद कुरैशी, संजय यादव, विजय यादव, अनिल प्रधान, गीता गौर, सरदार पारब्रह्म सिंह, प्रमोद यादव, पीयूष यादव आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें