फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपाइयों ने पेट्रोल पंप की परिक्रमा कर बजाया घंटा-शंख

विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सोनभद्र। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर फूल-माला अर्पित की, घंटा और शंख बजाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम सप्ताह में दो बार बढ़ाए गए हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर, बिजली, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। इससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। सुरेश अग्रहरि और मनीष केडिया ने कहा कि महंगाई के कारण गृहिणियों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है और परिवार चलाना कठिन हो गया है। प्रदर्शन में सरोज शर्मा, राजू पासवान, सुनील कनौजिया, मेवालाल, जुनैद अंसारी, अरविंद कुमार, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें