सोनभद्र। घरेलू गैस सिलिंडर का दाम बढ़ाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पन्नूगंज मार्ग पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला भी फूंका।
इस दौरान हुई सभा में सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि पेट्रोल के दाम अन्य प्रांतों में 100 रुपये तक हो गए। घरेलू गैस के दाम एक हफ्ते के अंदर 25 रुपये और फिर 50 रुपये बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का काम भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा सरकार ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर जनता को ठगने का काम किया है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने और जनता का शोषण करने का कार्य कर रही है। किसानों का आय दोगुना नहीं हुआ। गन्ना का भुगतान नहीं हुआ। कल्याणी सोनकर ने कहा कि घर का बजट लगातार बिगड़ रहा है और स्कूलों की फीस तक नहीं जमा हो पा रही है। संचालन युवजन सभा के जिला सचिव जुनैद अंसारी ने किया। प्रदर्शन में मुन्ना कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, हीरा सोनकर, सादली अंसारी, हैदर खां, सैद बाबू, सुशील सिंह, नियाज अहमद, अनिल प्रजापति, अमर जीत यादव, विष्णु भारती, मंदीप पटेल, मोती कोल रहे।