फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनभूमि पर अवैध कब्जा करने पर आठ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के पुनर्वास स्थित बीजपुर-रेणुकूट रोड के उत्तर पटरी पर स्थित शनिवार को वनभूमि पर कब्जा को लेकर वन कर्मियों पर हुई पत्थरबाजी में वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जरहा वन रेंज के तहत बीजपुर पुनर्वास में एक व्यक्ति वन भूमि पर कब्जा कर रहा था। सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे वन रेंज अधिकारी मोहम्मद जहीर मिर्जा ने निर्माण कार्य रोकने को कहा, लेकिन नहीं रोकने पर वन रेंज अधिकारी के निर्देश पर निर्माणाधीन दीवार गिराई जाने लगी। यह देख गुस्साए कब्जेदारों ने वन विभाग की टीम पर हमला करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन अधिकारी के निर्देश पर वन रक्षक अगस्तमुनि तिवारी की तहरीर पर रविवार की देर शाम चंदन, गोविंद सिंह सहित पांच आठ लोगों पर वन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें