पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपा कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतर पड़े। नगर ईकाई और यूथ ब्रिगेड ने कचहरी तिराहा और धर्मशाला चौक पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचे।
वहां उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री के पुतले में आग लगाई। कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जनता पर लगातार महंगाई का बोझ लाद रही है। जबकि लोस चुनाव से पहले भाजपा ने महंगाई कम करने का वायदा किया था। इसके बाद धर्मशाला चौक पर यूथ नगर अध्यक्ष शीतल सोनी के नेतृत्व में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। कहा गया कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से व्यापारी परेशान हो गए हैं।
हा कि प्रदेश की सपा सरकार जनहित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चुनावी वादों को पूरा कर दिया है। पुतला दहन करने में पंकज त्यागी, हरिशंकर विश्वकर्मा, शीेतल सोनी, सुनील सोनकर, सूरज विश्वकर्मा, रजत खान, विकास सोनी, सुरेश अग्रहरि, मनीष त्रिपाठी, नौसाद अशोक गोड़ आदि मौजूद रहे।