फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : सपा का अनोखा प्रदर्शन, दोगुनी कीमत पर बिक रहा गिट्टी-बालू, नियंत्रण करने की मांग

Tue, 04 Mar 2025 04:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान के पास सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और गिट्टी-बालू की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग रखी। इन्होने कहा कि समाजवादी शासन से ज्यादा कीमत पर हो रही बिक्री से परेशानी हो रही है लिहाजा इस पर लगाम लगाने की बात कही।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान के पास सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। गिट्टी-बालू के दामों में बेतहाशा वृद्धि का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि बालू-गिट्टी महंगा होने से लोग अपना घर नहीं बना पा रहे हैं।

विज्ञापन


बिल्डिंग मैटेरियल और बालू-गिट्टी के दाम आसमान छू रहे हैं। वर्तमान में बालू 3500 प्रति ट्राॅली और गिट्टी 4800 प्रति ट्रॉली है। यही गिट्टी-बालू सपा सरकार में लगभग आधी कीमत का था। सरकार की गलत नीतियों के चले ऐसी स्थिति बनी है। तत्काल बालू-गिट्टी के दामों पर अंकुश लगाए।

पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन महंगाई बढ़ाकर जनता को धोखा दे रही है। प्रदर्शन में सुरेश अग्रहरी, मुन्ना कुशवाहा, सुभाष जायसवाल, रामचंद भारती, दीपक पटेल, भोला भारती, जुनैद अंसारी, गोपाल गुप्ता, सूरज चौरसिया, आनंद बिंद, दीपक यादव, रोहित चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें