फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आरटीएस चौक पर सपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आरटीएस चौक रॉबर्ट्सगंज पर प्रदर्शन करते सपाई। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को सरकार के विरोध में राॅबट्रर्सगंज के आरटीएस चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और व्यापारी, किसान व नौजवानों के शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने सरकार के कानून व्यवस्था ठीक होने के दावों पर सवाल उठाए। कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोगों की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सहयोगी पार्टी के मंत्री भी धरने पर बैठ रहे हैं। सपा के नेता राजा राम पाल और बचोले पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीडीए समाज का उत्पीड़न कर रही है। हीरावती भारती ने कहा कि महिलाएं इस सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। प्रदर्शन में सुनील शर्मा, जुनैद अंसारी, अमर भारती, सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर गुप्ता, प्रकाश केवट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें