फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी के मूल्य में बढ़ोत्तरी पर सपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। सब्जियों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष कुशल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कुशल सिंह ने कहा कि महंगाई से आम लोग परेशान हैं। सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

हरी सब्जियों से लेकर आलू, प्याज टमाटर की कीमतों से 30-40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। अरुण कुमार ने कहा कि रसोई में सबसे अधिक प्रयोग होने वाले आलू, टमाटर,प्याज का भाव करीब दोगुना हो गया है। ऐसी स्थिति में लोगों को सब्जी खरीदने के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर मुन्ना लाल गुप्ता, संजय शर्मा, नसरुद्दीन इदरिसी, श्रवण यादव, अभिषेक भारती, उदय विश्वकर्मा, सुल्तान कुरैशी, मार्टिन खान, आसिफ खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें