फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर पर सपा का प्रदर्शन

Tue, 24 Apr 2018 11:11 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : सोनभद्र
विज्ञापन
करोड़ों की लागत से बनकर तैयार ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट को चालू किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार में जन-जन को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया न होने का आरोप मढ़ा। चेताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मांगों को पूर्ण नहीं किया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।   
विज्ञापन

     
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले मेें स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मरीजों के कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस की सेवाएं नहीं मिल रही है। जिला अस्पताल में परिसर मेें पिछली सपा सरकार के शासन काल से ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट और सौ बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल बनकर तैयार है। लेकिन प्रदेश सरकार में उपकरण और स्वास्थ्य कर्मियों के कमी के अभाव में बंद पड़ा है। राजकीय अस्पतालों में मरीजों के समुचित उपचार की व्यवस्था नहीं है। रोक के बावजूद अधिकांश चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।

नगर सचिव मनीष तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जनता का शोषण कर रहा है। रमेश यादव व मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि सीएचसी व पीएचसी पर अल्ट्रासाउंड तक की व्यवस्था नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय से मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान  सुरेश अग्रहरि, लवकुश मौर्य, संदीप सिंह, राकेश भारती, अभिषेक यादव, शकील अहमद, इरशाद, बिहारी लाल, जुनैद अंसारी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें