फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बजट के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर बजट के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता। स
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर केंद्रीय बजट के विरोध में प्रदर्शन किया। इस बजट को किसान, नौजवान, व्यापार, महिला विरोधी बताया।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि बजट से पहले ही आधी रात को कमर्शियल गैस के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए। इसका सीधा असर जनता पर पड़ता है। भोजन की थाली 25 से 30 रुपये तक ट्रक चालकों, रिक्शा चालक दिहाड़ी मजदूर काम करने वालों को मिल जाती थी, अब होटल, ढाबा में भोजन के दाम बढ़ जाएंगे। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई से महिलाएं परेशान है। आटा, चावल और दाल महंगा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में भी कोई कटौती नहीं हुई। अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने कहा कि दवा से महंगी शिक्षा हो गई है। युवा बेरोजगार हो रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाओं के मानदेय में भी वृद्धि नहीं की गई। इस मौके पर गीता भारती, कल्याणी भारती, सुरेश अग्रहरि, राजेश यादव, अमरजीत बिंद, गणेश खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें