फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री का किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश शुक्ला ने शनिवार को करमा ब्लॉक के पापी गांव में फॉर्मर रजिस्ट्री सत्यापन कार्य का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसान अरविंद कुमार मौर्य का फॉर्मर रजिस्ट्री सहायक मोड के माध्यम से किया गया। साथ ही प्रधान के माध्यम से पात्र एवं अपात्र किसानों को चिह्नित भी किया गया। साथ ही बूथ स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद भरूहा गांव में भी फॉर्मर रजिस्ट्री एवं बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय भरूहा में साफ सफाई न रहने पर सफाई कर्मचारी की कार्य प्रणाली और शिथिलता पर रोष भी व्यक्त किया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक, विषय वस्तु विशेषज्ञ, लेखपाल, प्राविधिक सहायक, ग्राम प्रधान और किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें