रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते सांसद छोटेलाल खरवार। संवाद
स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी सौंपी गई। विधानसभा चुनाव के लिए विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़वाने और गलत नामों को हटवाने पर चर्चा की गई।
बैठक में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से 17 और 24 अक्तूबर को विधानसभा मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया है। पार्टी के बीएलए, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और जोनल प्रभारी अपने बूथों पर पहुंचकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़वाने और गलत नामों को हटवाएं। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता से जुटना होगा। बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव आदि मौजूद रहे।