फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपा ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते सांसद छोटेलाल खरवार। संवाद
विज्ञापन
स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी सौंपी गई। विधानसभा चुनाव के लिए विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़वाने और गलत नामों को हटवाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से 17 और 24 अक्तूबर को विधानसभा मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया है। पार्टी के बीएलए, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और जोनल प्रभारी अपने बूथों पर पहुंचकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़वाने और गलत नामों को हटवाएं। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता से जुटना होगा। बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें