फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। किसान आंदोलन के समर्थन में गणतंत्र दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने ओबरा विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह यादव नेतृत्व में ओबरा तहसील तक राष्ट्रीय ध्वज लेकर मार्च निकाला। नेतृत्व कर रहे रमेश यादव ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर वह लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और एमएसपी की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए। यदि भाजपा सरकार किसानों की बातों को गंभीरता से नहीं लेगी और काले कानून को वापस नहीं ली तो यह आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे ओबरा नगर अध्यक्ष बिपिन सिंह कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर जिन कानूनों को थोप रही ही है उनसे खेती चंद पूंजी घरानों की बंधक बन जाएगी। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ सुनील गोंड व छात्र नेता पवन पटेल ने कहा कि किसान यात्रा व युवा घेरा कार्यक्रम किसानों के समर्थन में हो चुके हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम ओबरा को सौंपा। मौके पर प्रमुख रूप से चोपन नगर अध्यक्ष कुशल सिंह, अनपरा नगर अध्यक्ष गैवी नाथ यादव, ओबरा नगर महासचिव नागेन्द्र प्रताप चौहान, ओबरा नगर उपाध्यक्ष विजय पटेल शेरा, सत्येंद्र मोहन ओझा, अजीत कन्नौजिया, मनोज कन्नौजिया, शशांक शेखर, मीना देवी, सुशीला देवी, जितेश कुमार, अखिलेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें