फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकाल किसान विरोधी विधेयक वापस लेने की मांग की

विज्ञापन
ओबरा क्षेत्र में किसान यात्रा में शामिल सपा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को विधानसभा ओबरा प्रभारी रमेश सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में किसान यात्रा निकाल किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ओबरा विधानसभा के खैरटिया, बिल्ली, गजराज नगर, भलुआ टोला, ओबरा गांव आदि क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा कर किसान विधेयक की कड़ी आलोचना करते हुए इसे वापस लिए जाने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और जुलूस निकाल कर सरकार को संदेश दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी विधेयक वापस नहीं ले लेती तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। रमेश वर्मा ने कहा कि जब तक लिखित रूप से किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य और किसान विरोधी विधेयक वापस नहीं लिया गया तब तक कार्यकर्ता जनविरोधी सरकार का लगातार विरोध करते रहेंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर आम सभाएं धरना प्रदर्शन जुलूस वह आंदोलन अनवरत जारी रखेंगे। अध्यक्षता कर रहे बिपिन सिंह कश्यप ने बताया कि भाजपा की जन विरोधी सरकार ने लगातार किसानों को छलने का काम किया है। कार्यक्रम में शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश, राजीव यादव, शेरा पटेल, अमरनाथ यादव, नागेंद्र प्रताप चौहान, अजित कन्नौजिया, अवधेश यादव, सत्येंद्र मोहन ओझा, सतेश यादव, मुकेश जायसवाल, अनिल सिंह, हेम बहादुर थापा, महेंद्र यादव, तौफीक आलम, अरुण प्रजापति, राजू साहनी, राजेश यादव राका, पवन यादव, मुन्ना यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें