फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन क्षेत्र से बाहर लोगों के जल्द बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर पंचायत परिसीमन क्षेत्र से बाहर निवास कर रही आबादी के दिन बहुरने वाले हैं। वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित इलाके के लोगों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड सहित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष को तलब किया है। जिसमें हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज का पक्ष रखने के लिए सोमवार को कंपनी के प्रतिनिधि को भी जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने ओबरा विधायक संजीव गौड़ के पत्र पर संबंधित पक्षकारों को तलब किया है। बीते 24 मई को रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा ने ओबरा विधायक से मिलकर पंचायत परिसीमन से बाहर रह रहे दस हजार मतदाताओं सहित उनके परिवारों की समस्याओं और उनके मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए एक पत्र सौंपा था। जिसमें लिखा कि परिसीमन क्षेत्र के बाहर दस हजार मतदाताओं का परिवार रहता है। जो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भागीदारी निभाते हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी आबादी चिकित्सा, शिक्षा, शुद्ध पेयजल, सीवर, सड़क सहित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। औद्योगिक संस्थानों द्वारा हाईकोर्ट में हलफनामा देने के बावजूद सभी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें