फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य में सोनी की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तियरा स्पोर्ट स्टेडियम में जनपद स्तरीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में करमा न? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव में लोक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोक गीत, लोक नृत्य व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। लोक नृत्य में दुद्धी की सोनी कुमारी और लोक गीत में चतरा के त्रिपुरारी पांडेय की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता में 15-29 आयु वर्ग के 67 कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप निदेशक कृषि डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आदिवासी कलाकारों ने करमा, शैला नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। कजरी, बिरहा व अन्य लोकगीत सुनाए। लोकनृत्य विधा में विकासखंड दुद्धी की सोनी कुमारी की टीम प्रथम रही। लोकगीत में चतरा के त्रिपुरारी की टीम प्रथम और घोरावल के शालू पांडेय की टीम द्वितीय रही। लोकगीत एकल में सदर ब्लाक की दिव्या पाठक प्रथम, अविनाश सोनी द्वितीय रहे। तबला वादन में घोरावल के नरेंद्र प्रताप प्रथम, सदर के शिवम पाठक द्वितीय स्थान पर रहे। जिला खेल अधिकारी डीपी सिंह ने विजेता कलाकारों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया। विजेता कलाकार तीन अगस्त को मिर्जापुर में मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी शशिभूषण शर्मा, युवा कल्याण विभाग के व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, बीओ पीआरडी अनुज त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र राव आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका रामाशीष यादव, सर्वेश कुमार मिश्रा और नेहा मिश्रा ने निभाई। संचालन महफूज अली खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें