फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत प्रेत के मामले में आरोपी ओझा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ भूत प्रेत करने कराने की बात को लेकर हुए अमानवीय व्यवहार के मामले में मंगलवार को पुलिस ने घटना में संलिप्त एक ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि मंगलवार को मामले के मुख्य आरोपी ओझा को फुलवारी चौराहा से गिरफ्तार किया गया और उसे जेल भेजा गया। बताते चलें कि स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भूत-प्रेत के चक्कर में एक महिला के सिर का बाल मुंडवा कर उसके चेहरे पर कालिख पोतकर और जूते चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को फुलवारी चौराहे के पास से पुरना निवासी मकौड़ी पुत्र चइत को चौकी इंचार्ज शिवद्वार आशीष कुमार पटेल अपने हमराही प्रिकाशन सिंह तथा दिलीप कुमार के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले भी बीते रविवार को पुरना गांव की दनिया और उदय राज को गिरफ्तार किया गया था। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें