फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन में सोनी पटेल और हिमांशी सिंह अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ एवं ‘चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव’ को पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में रविवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के किस्सों को उजागर करते हुए अपनी कलम चलाई।
विज्ञापन

चौरी चौरा कांड पर निबंध लेखन में सोनी पटेल एमए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, हिमांशी सिंह बीकॉम द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान और रिंकी यादव बीएससी द्वितीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिमांशी सिंह बीकॉम द्वितीय ने प्रथम स्थान, रिंकी यादव बीएससी द्वितीय ने द्वितीय स्थान एवं कुसुम सिंह पटेल बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। संचालन प्रो. उपेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि चयनित छात्र-छात्रा 28 जून को आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें