फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: घर के पास कुंए में गिरने से महिला की मौत, धनौरा गांव के पास हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 06 Jun 2023 09:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

धनौरा गांव के पिपराही टोला निवासी सीता देवी (45) पत्नी श्याम बिहारी सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक कहीं चली गई। थोड़ी देर बाद घर के पास स्थित कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनकर लोग उस ओर दौड़े।
विज्ञापन
दुद्धी के धनौरा गांव पिपराही टोला में घर के बाहर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुद्धी में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के पिपराही टोला में सोमवार की रात कुंए में डूबने से महिला की मौत हो गई। देर रात संदिग्ध हाल में वह कुंए में गिर गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जेल में गुजरेगी मुख्तार अंसारी की पूरी उम्र: पूर्व डिप्टी एसपी का रिएक्शन, 'अब हर माफिया का यही होगा अंजाम’
विज्ञापन

धनौरा गांव के पिपराही टोला निवासी सीता देवी (45) पत्नी श्याम बिहारी सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक कहीं चली गई। थोड़ी देर बाद घर के पास स्थित कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनकर लोग उस ओर दौड़े। कुएं के भीतर देखा तो अवाक हो गए। कड़ी मशक्कत कर महिला को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें