फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: चंदौली के मजार में मिलीं सोनभद्र से लापता हुईं तीन बहनें, पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा

Thu, 25 May 2023 12:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन चचेरी बहनें बुधवार की शाम अचानक लापता हो गई थीं। घंटों बाद भी वह घर नहीं लौटीं तो परेशान परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। अनहोनी की आशंका जताते हुए देर रात पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस हरकत में आई और लापता बहनों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस वैन पर 112 नंबर अंकित कर दिया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध हाल में लापता हुई तीन चचेरी बहनों को पुलिस ने चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र से बरामद किया है। तीनों वहां बाबा लतीफशाह की मजार पर जियारत कर रही थीं। मिर्ज़ापुर के मड़िहान होते हुए चचेरी बहनें वहां पहुंची थी। सोनभद्र और मिर्ज़ापुर जिले की पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। बरामद तीनों बहनों को पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में मड़िहान के एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों के कारण पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: घर में तीन डेड बॉडी मिलने से हड़कंप, बाप-बेटे और बच्चे का शव देख दंग रह गई पुलिस!
शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन चचेरी बहनें बुधवार की शाम अचानक लापता हो गई थीं। घंटों बाद भी वह घर नहीं लौटीं तो परेशान परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। अनहोनी की आशंका जताते हुए देर रात पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस हरकत में आई और लापता बहनों की तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान मिली जानकारी के आधार पर शाहगंज पुलिस मड़िहान पहुंची और वहां से सुराग पाकर चंदौली जिले के चकिया पहुंची।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

घटना की जानकारी देते सीओ अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
घोरावल सीओ अमित कुमार ने बताया कि तीनों चचेरी बहनों को चकिया कोतवाली क्षेत्र के बाबा लतीफशाह की मजार से बृहस्पतिवार की भोर में बरामद किया गया है। तीनों बहनों वहां ठहरी हुई थीं। सीओ ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह कुछ दूर पैदल चलीं। फिर वहां से टेंपो पकड़कर मड़िहान चली गई थीं। वहां एक युवक ने उन्हें रात रुकने की व्यवस्था की लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध देख तीनों बहनें एक टेंपो रिजर्व करते हुए चकिया के समीप स्थित बाबा लतीफशाह की मजार पर पहुंच गईं। वहां जियारत करने के बाद रात वहीं रुक गई थी। पुलिस ने सूचना पर वहां पहुंचकर तीनों को सकुशल बरामद किया। उन्हें शाहगंज लाकर पूछताछ के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मड़िहान निवासी युवक की संदिग्ध गतिविधियों के कारण उसकी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें