फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: बारिश के बाद बढ़ी सर्पदंश की घटनाएं, 24 घंटे में बालक समेत तीन की मौत

Tue, 04 Jul 2023 05:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्पदंश से बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव की है। गांव निवासी प्रदीप की पत्नी रेनू (37) सोमवार की रात भोजन बना रही थी। इस दौरान किसी सांप ने उसे डस लिया।
विज्ञापन
सर्पदंश से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद जिले में सर्पदंश की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्पदंश से बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दुद्धी क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक की जान गई तो घोरावल क्षेत्र में दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra Accident: सवारियों से भरी टेंपो में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत, दो बच्चों समेत आठ घायल
विज्ञापन

पहली घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव की है। गांव निवासी प्रदीप की पत्नी रेनू (37) सोमवार की रात भोजन बना रही थी। इस दौरान किसी सांप ने उसे डस लिया। रेनू की हालत बिगड़ते देख घर वाले सीएचसी घोरावल ले गए, जहां डाॅक्टर ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के परसौना गांव की है। सोमवार की सुबह गांव निवासी अमरावती (45) पत्नी लालता खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। राहत न मिलने पर शाम को सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव की है। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे में हरिनारायण का पुत्र मनराज (12) लघुशंका के लिए बाहर निकला। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने काट लिया। बालक को कुछ काटने का अहसास हुआ, लेकिन घर में जाकर पुनः सो गया। कुछ देर बात तबीयत बिगड़ने पर उसने घरवालों को जानकारी दी। परिजन जब तक कुछ सोच समझ पाते बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें