फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत, दो बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव में बेलन नदी में सोमवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो किशोर डूबने से बच गए। काफी तलाश के बाद चोपन से गोताखोरों की टीम ने सोमवार को देर शाम शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिला के मड़िहान थाना क्षेत्र के भदौहा निवासी अमन (17) पुत्र शिवप्रसाद दीपावली का त्योहार मनाने के लिए पिछले दो दिन से अपने मामा बुद्धि के यहां दीवा आया था। बुद्धि सफाईकर्मी है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने ममेरे भाई मुन्ना (16) पुत्र बुद्धि और गांव के ही कुछ लड़कों के साथ दीवा गांव में बेलन नदी में नहाने के लिए गया था। वहीं लोहांडी निवासी विकास (15) पुत्र दिनेश भी नहाने के लिए पहुंचा। अमन, विकास और मुन्ना कम पानी वाले जगह पर नहाने लगे। नहाते वक्त तीनों गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। किसी तरह अपने को बचाकर विकास गहरे पानी से निकला और पानी में डूब रहे मुन्ना को बचाया। लेकिन अमन पानी में डूब गया। उधर से गुजर रहे लोहांडी के ग्राम प्रधान अंजनि चौबे ने घटना की सूचना घोरावल कोतवाल को दी।
घटनास्थल पर एसडीएम प्रकाशचंद्र, सीओ रामआशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडे, घोरावल चौकी प्रभारी मुहम्मद अरशद आदि मौके पर पहुंचे। वहीं आस पास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सहायता से अमन की काफी देर तक तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। चोपन से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। देर शाम नौ सदस्यीय टीम दीवा पहुंची और शव की तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर गहरे पानी में डूबे शव को गोताखोरों की टीम ने खोज निकाला। पुलिस द्वारा पंचायतनामा के बाद मृतक अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें