सोनभद्र के बभनी में स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना बहेराडोल गांव में मंगलवार को सुबह एक व्यक्ति का शव बंधी में उतराया मिला। वह सोमवार की दोपहर बाद से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें- Varanasi Route Diversion: वाराणसी में आज से 23 जून तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, जानिए- क्या है वजह?
चौना बहेराडोल गांव निवासी राजकुमार (34) पुत्र धनराज सोमवार की दोपहर में घर से निकला था। इसके बाद से नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव बंधी में उतराया देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल ने बताया कि राजकुमार की पत्नी अपने मायके छत्तीसगढ़ के त्रिशुली में रहती है। उसकी तीन लड़कियां हैं, जो अपने दादा-दादी के साथ रहती हैं। सब इंस्पेक्टर गोपीचंद ने बताया कि शव को कब्जे ।में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।