फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: चार महीने के मासूम ने दिया मां के जनाज़े को कंधा, मंजर देख सिहर गए लोग

Wed, 24 May 2023 03:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

मु.निजामुद्दीन की पुत्री समीरा परवीन (नेहा) का निकाह गत वर्ष 25 मार्च को मध्यप्रदेश के जबलपुर में खुर्शीद आलम के साथ हुआ था। उन्हें एक चार महीने का बेटा भी है। दोनों परिवारों के बीच अच्छे तरीके से सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे थे। तभी अचानक रविवार की देर रात फोन आया कि नेहा ने फांसी लगा ली है। इतना सुनते ही मायके में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Sonebhadra: चार माह के मासूम ने दिया मां के जनाज़े को कंधा, मंजर देख सिहर गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की गोंद में खेलने वाली उम्र में जब चार माह के बच्चे ने अपनी मां के जनाजे को कंधा दिया, तो हर किसी की आंख छलक आई। मंजर देख लोग कांप गए। उनके दिल से एक ही दुआ निकल रही थी कि अल्लाह ऐसे दिन फिर कभी किसी को न दिखाएं। मामला दुद्धी नगर के वार्ड नम्बर 11 में मंगलवार की रात का है। महज एक साल पहले धूमधाम से डोली में विदा की गई बेटी का शव ससुराल से पहुंचा था। वहां उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jaunpur Crime: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत, घर के पास खेल रहा था राकिब, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

नगर के मु.निजामुद्दीन की पुत्री समीरा परवीन (नेहा) का निकाह गत वर्ष 25 मार्च को मध्यप्रदेश के जबलपुर में खुर्शीद आलम के साथ हुआ था। उन्हें एक चार महीने का बेटा भी है। दोनों परिवारों के बीच अच्छे तरीके से सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे थे। तभी अचानक रविवार की देर रात फोन आया कि नेहा ने फांसी लगा ली है। इतना सुनते ही मायके में कोहराम मच गया। रविवार की रात करीब 9 बजे के आस पास समीरा प्रवीन अपने मायके में कॉल कर सबसे अच्छी तरह बात की। उसी के करीब एक घण्टे बाद ससुराल के ठीक बगल के पड़ोसी नईम खान का फोन आता है कि आपकी बिटिया ने फांसी लगा ली है। लड़की के परिजन दुद्धी से आनन फानन सोमवार को सुबह पहुंचे तो घर में नेहा का शव देख सन्न रह गए। घटना के बाद मंगलवार को जबलपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे दुद्धी शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखने वालों की हजारों की सँख्या में भीड़ उमड़ गई। रात्रि में करीब डेढ़ बजे ही समीरा का जनाजा उठा। जनाजे को कंधा देने वालों उसका चार माह का बेटा भी शामिल रहा। यह दृश्य देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें