पिंडारी निवासी अनिल कुमार (41) पुत्र भोला प्रसाद बिजली विभाग में संविदा कार्य के रूप में अस्थायी लाइनमैन का कार्य करता था। सोमवार की रात पिंडारी में लाइन में कुछ खराबी होने के कारण वह शट डाउन लेकर कार्य करने के लिए पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से संविदा लाइन मैन की मौत हो गई। बिजली का तार जोड़ने के दौरान अचानक आपूर्ति शुरू होने से यह घटना हुई। ग्रामीणों के मुताबिक लाइन मैन शट डाउन लेकर काम कर रहा था। बावजूद किसी मे बिजली चालू कर दी।
पिंडारी निवासी अनिल कुमार (41) पुत्र भोला प्रसाद बिजली विभाग में संविदा कार्य के रूप में अस्थायी लाइनमैन का कार्य करता था। सोमवार की रात पिंडारी में लाइन में कुछ खराबी होने के कारण वह शट डाउन लेकर कार्य करने के लिए पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। अचानक किसी ने लाइट चालू कर दिया। जिससे वह बिजली की चपेट में आने से पोल से नीचे गिर गया। तत्काल ग्रामीणों की मदद से एनटीपीसी रिहन्द धन्वंतरि चिकित्सालय में ले गए वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत जेई महेश कुमार ने बताया की संविदा लाइन मेन की मौत हो गई है जांच के बाद स्पस्ट हो पाएगा की लापरवाही किसकी है।