फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: दोस्त की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रहे युवक को बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत, दोस्त की हालत भी गंभीर

Tue, 02 May 2023 01:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

जोरुखाड़ गांव के प्रधान विमल यादव ने बताया कि गांव निवासी वीरेंद्र की शादी 12 मई को होनी है। जोरुखाड़ से बरात झारखंड के गढ़वा जिले में जानी है। शादी की तैयारी के लिए ही वीरेंद्र गांव के ही जितेंद्र (20) पुत्र रामकेश्वर के साथ दुद्धी गए थे।
विज्ञापन
दोस्त की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रहे युवक को बेकाबू ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव के पास सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों शादी की खरीदारी के लिए घर से निकले थे।

विज्ञापन

जोरुखाड़ गांव के प्रधान विमल यादव ने बताया कि गांव निवासी वीरेंद्र की शादी 12 मई को होनी है। जोरुखाड़ से बरात झारखंड के गढ़वा जिले में जानी है। शादी की तैयारी के लिए ही वीरेंद्र गांव के ही जितेंद्र (20) पुत्र रामकेश्वर के साथ दुद्धी गए थे।
यह भी पढ़ें- Mirzapur: किराए के मकान में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात खरीदारी कर लौटते समय गांव के बाहर रांची-रीवा मार्ग पर विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोग उन्हें दुद्धी सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं वीरेंद्र को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें