फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra news: तिलकोत्सव के बाद सामान समेट रहे टेंट कर्मी की करंट से मौत, 11 हजार वोल्ट के तार से लगा झटका

Tue, 02 May 2023 09:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

फुलवार गांव निवासी नंद कुमार यादव (35) पुत्र बबली यादव जोरुखाड़ गांव के रमेश चंद यादव के टेंट में काम करता था। गांव में ही शिवनारायण बियार के घर सोमवार को तिलक था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंगलवार की सुबह से ही नंद कुमार अपने सहयोगियों के साथ टेंट का सामान समेटने लगा।
विज्ञापन
तिलकोत्सव के बाद सामान समेट रहे टेंट कर्मी की करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवार में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। तिलकोत्सव के बाद टेंट का सामान समेटते समय वह करंट की चपेट में आ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: पकड़े गए अनस के हत्यारे, सगे भाईयों को भेजा गया जेल, पूछताछ में दिल दहला देने वाला खुलासा!
विज्ञापन

फुलवार गांव निवासी नंद कुमार यादव (35) पुत्र बबली यादव जोरुखाड़ गांव के रमेश चंद यादव के टेंट में काम करता था। गांव में ही शिवनारायण बियार के घर सोमवार को तिलक था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंगलवार की सुबह से ही नंद कुमार अपने सहयोगियों के साथ टेंट का सामान समेटने लगा। इस बीच टेंट का पाइप उठाते समय ऊपर से गुजर रहे 11 हज़ार वोल्ट के तार से स्पर्श हो गया। लोहे की पाइप में करंट उतरने से नन्द कुमार को तेज झटका लगा। तत्काल टेंट मालिक रमेश चंद यादव उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घर की औरतें सीएचसी में ही दहाड़ें  मार कर रोने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें