सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदार अब ठहरने के लिए होटल में किराए पर कमरा ले सकेंगे। इसके जिला जिला प्रशासन के स्तर से होटल चिह्नित किए जा रहे हैं। एक कमरे में दो लोगों को रहने की अनुमति होगी। रियायती दरों पर सुबह का नाश्ता व दो वक्त का भोजन भी उपलब्ध होगा। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने सभी एसडीएम से कोविड अस्पतालों के आसपास के होटलों की सूची मांगी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू है। इसमें होटल और रेस्टोरेंट बंद है। इस नाते जिला अस्पताल, राबर्टसंगज नगर समेत अन्य कस्बों में स्थित कोविड अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराने वाले तीमारदारों को रहने और खाने-पीने में परेशानी हो रही है। लेकिन अब इस समस्या से जिला प्रशासन निजात दिलाने में जुट गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदार अब ठहरने के लिए होटल में किराए पर कमरा ले सकेंगे। कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में तीमारदारों का रुकना ठीक नहीं है। ऐसे में वे बाहर भटक रहे थे। ऐसे में जिला प्रशासन ने होटलों की सूची जारी की है। इन होटलों में प्रति कमरा किराया प्रशासन ने तय किया है। इस राशि में एक कमरा दिया जाएगा। जिसमें अधिकतम दो लोगों के ठहरने का बंदोबस्त होगा। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि होटलों को चिह्नित कराया जा रहा है।