फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: रेलवे ट्रैक के किनारे जा रही महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौत

Mon, 19 Oct 2026 09:38 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के दुद्धी क्षेत्र के धनौरा गांव में सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से झारखंड निवासी 55 वर्षीय सरस्वती देवी की मौत हो गई। वह पिपराही टोला में रहकर मजदूरी करती थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
दुद्धी ट्रेन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा आईटीआई कॉलेज के पूर्व दिशा में रेलवे ट्रैक पर हुआ। मृतका की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के सिकनी गांव निवासी सरस्वती देवी (55) पत्नी विश्वनाथ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सरस्वती देवी पिछले कई महीनों से धनौरा गांव के पिपराही टोला में रहकर मजदूरी करती थीं। सोमवार सुबह वह घर से अपनी बेटी के यहां जाने के लिए निकली थीं। रेलवे ट्रैक के किनारे से गुजरते समय वह अप लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान सुभाष कुमार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला के पास एक झोला मिला, जिसमें बादाम, तिल और खैनी का सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और सोशल मीडिया की भी मदद ली। दुद्धी कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें