फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : जिले में 34 बूथों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, सैनिटाइजेशन का रखा जा रहा ध्यान

Tue, 01 Dec 2020 09:32 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कालेज में बने बूथ पर निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी एस. राजलिंगम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में कड़े सुरक्षा पहरे में खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन के लिए बूथों पर मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। चुनाव के लिए रॉबर्टसगंज, दुद्धी, ओबरा और घोरावल तहसील क्षेत्र में कुल 34 मतदेय स्थल बनाए गए हैं । निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के चार जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी मजिस्ट्रेट ड्यूटी वाले क्षेत्रों में सुबह ही पहुंच गए। उनकी निगरानी में मतदान शुरू हुआ। 

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट अपने-अपने तैनाती क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा लेते रहे। मतदेय स्थलों से दो सौ मीटर पहले वाहनों को रोक जा रहा था। मतदाताओं के हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है । हालाकि ठंड के चलते सुबह नौ बजे तक बूथों पर नाम मात्र ही मतदाता दिखाई दे रहे थे।  एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें